एक वार्ड ऐसा भी जहां लोगों के सहयोग से लाई जाएगी हरयाली

0
937
नगर निगम शिमला का बेनमोर वार्ड एक ऐसा वार्ड है जहां पर हरेक विकासात्मक कार्य का सोशल ऑ’डिट किया जाता है। वार्ड में यदि कोई विकासात्मक कार्य करवाना हाे या फिर कोई समस्या हो तो इसका फैसला भी सामुहिक रूप से लिया जाता है। बेनमोर वार्ड में दो तिहाई हिस्सा वन क्षेत्र के तहत आता है। वार्ड को हरा बनाए रखने के लिए वार्ड पार्षद ने इको टास्क फोर्स बनाई है। यह टास्क फोर्स वार्ड में वन क्षेत्र की रक्षा और उसके विकास के लिए समय समय पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करती है। जिनमें लोगों की सहभागिता को सुनिश्चित बनाया जाता है।
इको टास्क फोर्स करती है जंगलों की रक्षा
पर्यावरण की रक्षा के लिए इको टास्क फोर्स को गठन किया गया है। इस टास्क फाेर्स में 15 सदस्य हैं। इको टास्क फोर्स में रिटायर फौजियों को भी जोड़ा गया है। यह फोर्स पेड़ों फुल, पौधाें और पेड़ों की रक्षा करती है। साथ ही पेड़ों के विकास में अडचन बनने वाली बेलों को भी काटती है। इस टास्क फोर्स ने कुछ दिन पहले एक बेलों को काटने का अभियान चलाया था जिसके चलते पेड़ों के विकास में अड़चन बनने वाली हजारों बेलों को काटा गया।
एक वर्ष में लगाए 5 हजार पौधे
वार्ड को हरा भरा बनाने के लिए पार्षद अनुप वैद ने लोगों को वनाें के महत्व के बारे में जागरूक किया और एक वर्ष पांच हजार के करीब पौधों को रोपित किया। वार्ड के विभिन्न स्थानों में झाडियों को काटकर वहां पर लीली के फुल लगाए गए हैं। इसके अलावा जनवरी माह में हेंडरेजिया के 2500 पौधे रोपे गए हैं। पार्षद अनुप वैद ने बताया कि इन पौधों को बंदर भी नुकसान नहीं पहुंचाते हैं इसलिए ये बचे रहेंगे।
विकासात्मक कार्यों का लोग करते हैं सोशल आॅ’डिट
वार्ड पार्षद ने बताया कि वे वार्ड में कोई भी विकासात्मक कार्य किया जा रहा होता है तो वार्ड के लोग इसकी गुणवता की जांच करते हैं। यदि कार्य में कोई खामी पाई जाती है तो उसे सुधारने को लेकर निर्देश दिए जाते हैं। वार्ड में कोई भी विकासात्मक कार्य किया जाना होता है तो इसको लेकर भी सभी लोगों की राय ली जाती है और जन सहमति बनने के बाद ही किसी कार्य को शुरू किया जाता है।
शिकायतों और सूझावाें के लिए बनाया है व्हाटसएप ग्रुप
अनुप वैद ने अपने वार्ड के लोगों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। इस ग्रुप में वार्ड कमेटी के सदस्यों को भी जोड़ा गया है। इस ग्रुप में लाेग किसी भी समस्या के बारे में जानकारी देते हैं और इनका निपटारा करने को लेकर भी सूझाव मांगे जाते हैं। वार्ड में कोई मिटींग करनी हो या फिर कोई सूचना देनी हो तो उसे भी ग्रुप के माध्यम से दे दिया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here